Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : किरीबुरू माइंस में कर्मचारियों की सुविधाओं और सुरक्षा मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता

महिला कर्मचारियों के चेंजिंग रूम, सुरक्षा ऑडिट और स्ट्रीट लाइट समेत कई मांगों पर प्रबंधन ने दिया सकारात्मक आश्वासन

गुवा : सेल की किरीबुरू माइंस में कर्मचारियों की सुविधाओं, खदान सुरक्षा और ठेका श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) और प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में महिला कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था, खदान से बंकर तक संयुक्त सुरक्षा ऑडिट, बैंकमोड़ से मुर्गापारा तक स्ट्रीट लाइट लगाने तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने जैसे विषय प्रमुख रूप से उठाए गए। प्रबंधन की ओर से सीजीएम माइंस पी.एम. शिरपुरकर, महाप्रबंधक (एचआर) अमित कुमार विश्वास और सहायक प्रबंधक (एचआर) प्रवीण मीणा उपस्थित रहे। यूनियन का प्रतिनिधित्व इंटक/जेजीओएम के उपाध्यक्ष एन.के. सिंह, जोनल सेक्रेटरी विद्युत सरकार, हरिहर महाकुड़, नारायण सिरका, विकास कुमार पांडे और देव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। प्रबंधन ने बताया कि महिला कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शीघ्र ही इसका उद्घाटन कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : पहली बारिश में रेनकोट की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गुवा के श्रमिकों ने जांच की मांग की

ठेका श्रमिकों के अधिकार और नागरिक सुविधाओं के मुद्दे भी उठे

बैठक के दौरान यूनियन ने ठेका श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई सुविधा और अन्य वैधानिक लाभ सुनिश्चित करने की मांग रखी। इसके अलावा आवासीय क्वार्टरों के रखरखाव, अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, गंभीर मरीजों के त्वरित रेफरल, खराब RFID कार्डों के प्रतिस्थापन तथा इलेक्ट्रिकल विभाग में आवश्यक स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन ने पिट सेफ्टी कमेटी में श्रमिक प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि इससे सुरक्षा संबंधी सुझावों और समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि बैठक में मिले आश्वासनों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाएगी और कर्मचारियों तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!