Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Rajnagar : चक्रवाती बारिश से जलमग्न हुआ भीमखांदा का प्राचीन बुढ़ा बाबा शिव मंदिर

लगातार वर्षा और बढ़े जलस्तर से मंदिर परिसर व पर्यटन स्थल पानी में डूबे

राजनगर : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश ने राजनगर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से भीमखांदा स्थित प्राचीन बुढ़ा बाबा शिव मंदिर परिसर में पानी भर गया है। शिव मंदिर के साथ-साथ बजरंगी मंदिर और हरि संकीर्तन मंदिर भी जलमग्न हो गए हैं। भीमखांदा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी पूरी तरह पानी में डूब गया है। मंदिर तक जाने वाले मार्गों पर भी पानी भर जाने से श्रद्धालुओं का आवागमन बाधित हो गया है।

इसे भी पढ़ें : Gua : किरीबुरू माइंस में कर्मचारियों की सुविधाओं और सुरक्षा मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता

धार्मिक आस्था से जुड़ा है भीमखांदा का ऐतिहासिक स्थल

स्थानीय लोगों के अनुसार बुढ़ा बाबा शिव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी ऐतिहासिक पहचान पांडव काल से जुड़ी मानी जाती है। यहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रावण माह के सोमवार को यहां बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक करने आते हैं। वर्तमान में जलभराव के कारण मंदिर तक पहुंचना कठिन हो गया है और सामान्य दर्शन-पूजन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से जलमग्न क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!