Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Dumaria : बीआरसी डुमरिया के कंप्यूटर ऑपरेटर गाजिया मुर्मू के निधन पर शोक, दुखनी सोरेन ने परिजनों को दी सांत्वना

डुमरिया: बांकिशोल पंचायत अंतर्गत जाहेरडीह (कुंडालुका) निवासी एवं बीआरसी डुमरिया कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत गाजिया मुर्मू का पिछले रविवार को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके असामयिक निधन से परिवार, सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर है। बताया जाता है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। गाजिया मुर्मू बीआरसी डुमरिया में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के बीच लोकप्रिय थे।

इसे भी पढ़ें : दुष्कर्म मामले में दोषी को आठ साल की कठोर कारावास की सजा

मंगलवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र की महिला नेत्री एवं समाजसेविका दुखनी सोरेन शोकाकुल परिवार से मिलने जाहेरडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत गाजिया मुर्मू के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। दुखनी सोरेन ने कहा कि गाजिया मुर्मू का असमय निधन अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाली घटना है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!