Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

Jamshedpur : मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य, रक्तदाताओं को भेंट किया गया हेलमेट

रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम कार्य : मंगल कालिंदी

जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा एवं श्री राजस्थान शिव मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से रविवार को जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार को समर्पित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने ऐसे सामाजिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया। मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष प्रकाश बजाज ने कहा कि रक्तदान का महत्व सभी जानते हैं। एक व्यक्ति के रक्तदान से किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि मंच की ओर से इस बार एक विशेष पहल की गई है।

रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भेंट किया जा रहा है, ताकि रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज के समय में दोपहिया वाहन दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हेलमेट पहनने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हेलमेट देकर सुरक्षित यातायात का संदेश भी दिया जा रहा है। यह पहल मानव जीवन की सुरक्षा के दो महत्वपूर्ण पहलुओं—रक्तदान और सड़क सुरक्षा—को एक साथ जोड़ने का प्रयास है।

प्रकाश बजाज ने बताया कि शिविर का लक्ष्य लगभग 250 यूनिट रक्त संग्रह करना रखा गया है। उन्होंने शहरवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस सामाजिक अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि “एक बूंद रक्तदान, किसी की जिंदगी की मुस्कान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि अनगिनत जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने का माध्यम हैरक्तदान शिविर के दौरान ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही रक्तदान कराया गया तथा सभी आवश्यक चिकित्सीय मानकों का पालन किया गया।

कार्यक्रम में मनोज गोयल, दिलीप कांवटिया, आकाश मोदी, अनिमेष, अश्विनी अग्रवाल तथा विष्णु सोनकर सहित कई सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।शिविर के सफल आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रकाश बजाज, चेतन गुप्ता, अनुप शर्मा तथा श्री राजस्थान शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष छोटूलाल धूत, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल (रामुका) और महासचिव अरुण अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अलावा मंच के सदस्य केशव, जितेश, अमन, आशीष, अमन, उत्सव, ऋतिक, विष्णु, शुभम और नीरज सहित अन्य स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं के पंजीकरण, व्यवस्था संचालन और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
रक्तदान शिविर के माध्यम से आयोजकों ने यह संदेश दिया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और किसी भी आपात स्थिति में रक्तदान ही मरीजों के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बनता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की इस महान सेवा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। वहीं, हेलमेट वितरण की पहल ने इस आयोजन को सामाजिक जागरूकता का एक नया आयाम भी प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम के होमगार्ड और आउटसोर्सिंग कर्मियों का बकाया वेतन जल्द मिलेगा : सरयू राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!