Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Chaibasa : आमला टोला में जंजीर से बंधी अज्ञात महिला मिली, सदर अस्पताल में भर्ती

घायल अवस्था में मिली महिला की पहचान में जुटा प्रशासन, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

  • सदर अस्पताल में जारी है इलाज, पहचान स्थापित करने का प्रयास

चाईबासा : चाईबासा शहर के आमला टोला स्थित एक्सिस बैंक के समीप गुरुवार को एक अज्ञात एवं असहाय महिला घायल अवस्था में मिली। महिला कुछ भी बोलने में असमर्थ थी और उसके पैरों में जंजीर बंधी हुई थी, जिसमें ताला भी लगा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की स्थिति काफी गंभीर प्रतीत हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी अन्य क्षेत्र से भटककर चाईबासा पहुंची होगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को सूचना दी और उसके उपचार, सुरक्षा तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमेट्रिक अटेंडेंस विवाद पर CGIT कोर्ट में सुनवाई, सेल प्रबंधन की अनुपस्थिति पर अगली तिथि 6 अगस्त तय

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रूप से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में महिला का इलाज जारी है तथा उसकी पहचान स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि महिला कहां से आई और उसके पैरों में जंजीर बांधने के पीछे क्या कारण था। इस संबंध में त्रिशानु राय ने कहा कि असहाय, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!