Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
क्राइम

BREAKING : बिष्टुपुर के डीडी बार हत्याकांड के मुख्य आरोपी बोदरा ने कोर्ट में किया सरेंडर

पुलिस के सुरक्षा घेरा को चकमा देकर वकील के साथ पहुंचा कोर्ट 

जमशेदपुर : बिस्टुपुर के डीडी बार हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। डी डी बार की घटना के बाद से विश्वनाथ मंडल फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। पुलिस का दबाव बढ़ता देख इसी बीच उसने चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ मंडल शहर से भगाने के बाद गुप्त तरीके से दोबारा यहां पहुंचा तथा अपने अधिवक्ता के संपर्क किया।

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सफेद कुर्ते में पुलिस अभिरक्षा में विश्वनाथ मंडल

अधिवक्ता ने उसे कोर्ट में सरेंडर करने की सलाह दी। इसके बाद बुधवार को अपराध 3 बजे के बाद उसने मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर कर दिया। गौरतलब हो कि डी डी बार बार हत्याकांड में उसकी फरारी को देखते हुए पुलिस ने उस पर 2 लाख रूपए का इनाम घोषित किया था। इस कांड में शामिल अन्य आरोपी धीरे-धीरे पुलिस की पकड़ में आ गए। लेकिन विश्वनाथ मंडल फरार ही रहा। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच उसने चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके स्वीकारोक्ति बयान से ही घटना के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। जैसा कि बताया जा रहा है, हिमांशु सिंह एवं उसके अन्य साथियों के साथ विश्वनाथ मंडल एवं उसके सहयोगियों की घटना के पहले भी कारोबार को लेकर विवाद हो चुका है। किस कारोबार को लेकर विवाद था, यह जांच एवं पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। वैसे उसके सरेंडर करने का मामला पुलिस के लिए नाकामी साबित हुआ। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा सचिव ने घाघीडीह जेल और संप्रेषण गृह का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!