Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : रॉजलाबांध में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, हर मानसून में सड़क बन जाती है तालाब

नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों और राहगीरों को उठानी पड़ रही भारी परेशानी

  • ग्रामीणों ने प्रशासन से की स्थायी समाधान और नाला निर्माण की मांग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की रॉजलाबांध पंचायत स्थित रॉजलाबांध गांव में विकास के दावों के बीच बुनियादी सुविधाओं की बदहाली सामने आ रही है। ओम स्टोर से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की मानसूनी बारिश में ही जलमग्न हो जाती है। सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा होकर आवागमन को बाधित कर देता है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि सड़क किसी टापू जैसी दिखाई देने लगती है। ग्रामीणों, छात्रों, बुजुर्गों और दैनिक कार्यों के लिए बाजार जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में झूमुर गायिका रजनी की मौत के बाद दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज, लोगों ने किया प्रदर्शन

नाला निर्माण की मांग वर्षों से लंबित, नहीं मिल रहा समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है और हर मानसून में विकराल रूप धारण कर लेती है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण की योजना कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान निकालने और जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!