Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हानधर्म समाज

Potka : पोटका में झारखंडी भाषा-भाषी मूलनिवासी संघ की बैठक संपन्न, सुंदर टुडू बने प्रखंड प्रभारी

पोटका : झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक पोटका के टांगरसाय में संपन्न हुई। यह बैठक संघ के जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा उपस्थित थे।

प्रखंड कमिटी के गठन और विस्तार पर हुई चर्चा

बैठक का मुख्य उद्देश्य पोटका प्रखंड कमिटी का गठन, विस्तार और संगठन को मजबूती प्रदान करना है। उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से टांगरसाय (रांगमातीय) निवासी सुंदर टुडू को पोटका प्रखंड का नया प्रभारी मनोनीत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम ने सुन्दर टुडू को संघ की सदस्यता रसीद सौंपते हुए निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द पोटका प्रखंड कमिटी का विस्तार करें।

जिम्मेदारी पर खरा उतरने का लिया संकल्प

नवनियुक्त प्रखंड प्रभारी सुंदर टुडू ने संघ और नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का काम करूंगा।” उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रखंड कमिटी का गठन और विस्तार बहुत जल्द कर लिया जाएगा।
बैठक मे मुख्य रूप से जिला महासचिव मुकेश कर्मकार, सुन्दर टुडू, रमाकान्त नायक, रवि मुखी अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढें : Potka : 16 अगस्त को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं और सेवानिवृत्त शिक्षकों का होगा सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!