Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Gua : विश्व आदिवासी दिवस को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, आदिवासी क्लब गुवा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर हुआ मंथन

गुवा : गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे आदिवासी क्लब परिसर में आगामी विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के सह सचिव मंगल बिरुवा ने की। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस को इस वर्ष और अधिक भव्य, आकर्षक तथा व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। मंगल बिरुवा ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कार्यक्रम को अधिक व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनभागीदारी और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से साकार हुआ आवास का सपना, 19 जून को बिरसानगर के लाभुकों को मिलेगा अपना घर

अधिक भागीदारी और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए क्लब के संरक्षक प्रदीप सुरीन ने गुवा क्षेत्र के सभी गांवों के आदिवासी समुदाय के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी हेस्सा ने कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयासों से ही किसी भी आयोजन को सफल बनाया जा सकता है। समाजसेवी कपालेश्वर दोंगो ने आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने और जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। बैठक में गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विश्व आदिवासी दिवस को यादगार और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!