Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*ध्यान और नशामुक्ति का संदेश लेकर चक्रधरपुर पहुंचे ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधि* 

चाईबासा: कोल्हान नितिर तुरतुंग के चक्रधरपुर केंद्र में गुरुवार को एक विशेष प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संरक्षक माझी राम जामुदा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में माउंट आबू (राजस्थान) से आए बीके हितेश, बेगूसराय से बीके रंजीत, जमशेदपुर से बीके पूनम और बीके पायल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को मेडिटेशन के माध्यम से ‘खुद से खुद को मिलाने’ का अभ्यास कराया। उन्होंने ध्यान के जरिए एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ कठिन एवं विषम परिस्थितियों में मानसिक शांति बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय बताए।

सत्र में नशामुक्ति को लेकर भी जागरूक किया गया। बीके प्रतिनिधियों ने कहा कि नशा केवल शराब या ड्रग्स तक सीमित नहीं है। मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल, किसी वस्तु की लत अथवा किसी व्यक्ति के प्रति अत्यधिक भावनात्मक लगाव भी व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। विद्यार्थियों को डिजिटल और अन्य प्रकार की आदतों पर नियंत्रण रखने तथा स्वयं को व्यसन से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए ब्रह्माकुमारीज की ओर से कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्थान को ‘नेशनल पब्लिक अवेयरनेस मूवमेंट’ का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक माझी राम जामुदा, संयुक्त सचिव हेमंत सामड, मीडिया प्रभारी रबिन्द्र गिलुवा, संस्थापक सदस्य सत्यजीत हेमब्रोम, शिक्षक गौतम गागराई, सिकंदर गागराई, सिनी गागराई, जीतू बोदरा, मलंती सोय और गुरुवारी सामड सहित करीब 165 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!