Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurझारखंड

Jamshedpur : राष्ट्रीय खेल दिवस पर गूंजा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश, खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन

सरजामदा स्टेडियम में फुटबॉल समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं, युवाओं से खेल को जीवनशैली बनाने का आह्वान

  • खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल

जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को खेल मंत्रालय, भारत सरकार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिलेभर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में ‘PLAY’ कार्यक्रम के तहत ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ संदेश के साथ परसुडीह के सारजामदा स्थित स्टेडियम में बालक एवं बालिका वर्ग के फुटबॉल सहित विभिन्न मैदानी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वहीं जिले के विभिन्न डे-बोर्डिंग केंद्रों में वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : विशेष ग्राम सभा में ‘सबकी योजना-सबका विकास’ पर मंथन, स्वच्छ एवं हरित पंचायत बनाने पर जोर

खेल प्रतिज्ञा के साथ खिलाड़ियों ने लिया स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने सामूहिक रूप से खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति खेल प्रतिज्ञा ली। सरजामदा स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती, टाटा पावर ईस्टर्न रीजन के सीएसआर हेड रणधीर कुमार, टाटा पावर जोजोबेडा प्लांट के सीएसआर हेड मृत्युंजय राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच नितिन कुमार, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की, पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको और खेल उद्घोषक डॉ. श्याम शर्मा सहित प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने पर जोर

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, नियमित खेल को जीवनशैली में शामिल करने की अपील

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ने और खेल को अपनी दिनचर्या एवं जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। जिला खेल कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को खेल मैदान से जोड़ना है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!