Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurझारखंड

Jamshedpur : मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निष्पादन, 20.02 लाख रुपये की समझौता राशि दर्ज

जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट में 10 न्यायपीठों का गठन, बैंक सहित कई मामलों का मौके पर निपटारा

  • लोक अदालत में समझौते से विवादों के समाधान पर जोर

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शनिवार को सिविल कोर्ट जमशेदपुर एवं घाटशिला में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत पीठ का गठन किया गया था। बैंक से जुड़े कुल 21 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया गया, जिसमें 16,90,000 रुपये की समझौता राशि निर्धारित हुई। वहीं, बैंक सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 106 मामलों का निष्पादन किया गया और कुल 20,02,685 रुपये की रिकवरी/समझौता राशि दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रीय खेल दिवस पर गूंजा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश, खेल प्रतियोगिताओं का रंगारंग आयोजन

10 न्यायपीठों ने मामलों की सुनवाई कर दिलाई त्वरित राहत

मासिक लोक अदालत में आम लोगों को सुगम और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए जमशेदपुर एवं घाटशिला सिविल कोर्ट परिसरों में कुल 10 न्यायपीठों का गठन किया गया था। न्यायपीठों के समक्ष बिजली, पानी, बैंकिंग और एक्साइज एक्ट सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर संबंधित पक्षों को राहत प्रदान की गई। डालसा की पहल से लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से बचने का अवसर मिला और आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान संभव हुआ। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों के बीच समझौते के माध्यम से मामलों का शीघ्र निपटारा करना और आम जनता को कम समय एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!