कोल्हानधर्म समाजशासन प्रशासन
Jamshedpur : खरकई व स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में पुनः बढ़ोतरी, तटीय इलाके में रहने वालों को किया गया सतर्क

जलस्तर में इस अचानक वृद्धि का मुख्य कारण ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुई भारी बारिश है. वहां लगातार बारिश के कारण बैंकवेल और खरकई डैम के 2-2 स्पिलवे गेट (0.30 मीटर) खोल दिये. खरकई डैम से 57.642 क्यूमेक और ब्यांगबिल डैम से 46.562 क्यूमेक (कुल 104.204 क्यूमेक) पानी छोड़ा गया.
लगभग 70 से 80 किलोमीटर की दूरी तय कर यह पानी बहाव की गति के अनुसार शनिवार की सुबह जमशेदपुर पहुंचा है. जिससे दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी गई.
इसे भी पढ़ें : अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय और आवास प्रमाणपत्र, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत




