Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*जेएसएलपीएस समूह की दीदियों ने लगाया राखी स्टॉल, उपायुक्त ने की खरीदारी* 

चाईबासा: रक्षा बंधन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल को मजबूती मिली। जिला समाहरणालय परिसर के सामने तथा सदर चाईबासा अनुमंडल कार्यालय के समीप जेएसएलपीएस समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए राखी स्टॉल का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार और चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस दौरान उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और नगर परिषद अध्यक्ष ने स्टॉल से राखियां, मिठाइयां एवं अन्य सामग्री की खरीदारी कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने स्टॉल पर उपलब्ध उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार और बिक्री किए जा रहे उत्पाद स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय का साधन बनने के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राखी स्टॉल का संचालन जेएसएलपीएस समूह की दीदियों द्वारा किया जा रहा है। पर्व-त्योहारों के अवसर पर इस तरह के स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध हो रहा है। इससे उनके कौशल, श्रम और उद्यमशीलता को पहचान मिल रही है। ऐसे प्रयास ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उन्हें निर्णय लेने में सक्षम बनाने में भी मददगार साबित हो रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने, उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर विपणन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। राखी स्टॉल इसी पहल का हिस्सा है। इससे जहां लोगों को त्योहार से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो रही है, वहीं महिला समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर भी मिल रहा है।

मौके पर चाईबासा नगर परिषद की प्रशासक संतोषणी मुर्मू, जेएसएलपीएस की डीपीएम आशियानी मारकी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!