Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

जगन्नाथपुर में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, 26 अगस्त को सोनाराम सिंकु के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर कांग्रेस कार्यालय में सोमवार, 24 अगस्त को जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू और नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान ने की।

बैठक में आगामी 26 अगस्त 2026 को कांग्रेस भवन, चाईबासा में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाराम सिंकु के स्वागत को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर जिम्मेदारियों और सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन लागुरी, सागर लागुरी, सुशील हेस्सा, मथुरा लागुरी, दिनेश प्रधान, रंजन गोप, सूरज चंपिया, मंजु पूर्ति, साबित्री जेराई, बेलमती बोबोंगा, भादो टोप्पो, अफताव आलम, विक्रम हेम्ब्रम, रूपसिंह लागुरी, सनातन सिंकु, राजू हेम्ब्रम, इकबाल अहमद, मुजाहिद हुसैन, सोमनाथ सिंकु, किंगशन सिंकु, मामूर काशमी, दानिश हुसैन, शमशाद आलम, सरफराज आलम, शाहरुख अली, पप्पू, मनोज सिंकु, हरीश पान, बबलू गोप, जग्गू केराई, ज्वाला साहनी, बामिया लागुरी, संतोष नाग मुंडा, रोशन पान, रंजीत गगराई, प्रकाश गोप, विजय गागराई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!