Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*रावण की वेशभूषा में सुल्तानगंज से देवघर तक पदयात्रा, नरेंद्र राम ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक* 

चाईबासा: न्यू कॉलोनी नीमडीह चाईबासा निवासी एवं वस्त्र विक्रेता कलाकार नरेंद्र राम ने रावण की वेशभूषा में सुल्तानगंज से देवघर तक पदयात्रा कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। नरेंद्र राम पिछले करीब चार वर्षों से रावण के रूप में सुल्तानगंज से शिवलिंग लेकर देवघर पहुंचते हैं। इस दौरान रास्ते में लोगों का उन्हें काफी प्यार और सहयोग मिलता है।

नरेंद्र राम ने बताया कि वह चाईबासा में आयोजित होने वाली महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका में पिछले 35 वर्षों से रावण की भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावण का किरदार निभाते हुए जब वह कलाकार के रूप में दर्शकों के बीच पहुंचते हैं तो लोगों से उन्हें बहुत प्यार मिलता है। महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका में रावण की भूमिका निभाने पर उन्हें गर्व महसूस होता है।

उन्होंने बताया कि करीब चार वर्षों से वह सुल्तानगंज से रावण की वेशभूषा में शिवलिंग लेकर देवघर तक पदयात्रा कर रहे हैं। सुल्तानगंज पहुंचने पर प्रशासन और स्थानीय लोगों से मिलने वाले सहयोग और सम्मान को वह कभी नहीं भूल सकते। रास्ते में लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं और उनसे बातचीत करते हैं। प्रशासन और शहरवासी भी उनकी यात्रा में सहयोग करते हैं।

नरेंद्र राम ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनका जन्म रावण के कलाकार रूप में ही हुआ है। देवघर पहुंचने पर वहां के लोग भी उन्हें काफी प्यार देते हैं। कई लोग उनसे हर वर्ष इसी वेशभूषा में आने की बात कहते हैं। उनके अनुसार, लोगों का कहना है कि उनके इस रूप से देवघर में भी अलग आकर्षण पैदा होता है और शहर की पहचान बढ़ती है।

देवघर पहुंचकर नरेंद्र राम ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने चाईबासा, सुल्तानगंज और देवघर के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि तीनों जगहों के लोगों से मिले प्रेम और सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!