कोल्हान

बाढ़ से खराब स्मार्ट मीटरों पर दुखनी सोरेन की पहल, प्रभावित परिवारों से शुल्क न लेने की मांग

जमशेदपुर। पोटका विधानसभा क्षेत्र के बागबेड़ा इलाके में हालिया बाढ़ से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। घरों में पानी घुसने से आर्थिक नुकसान के साथ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कई उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर खराब होने की शिकायत सामने आने के बाद जनहित प्रतिनिधि सह समाजसेविका दुखनी सोरेन ने विद्युत विभाग से प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है।

दुखनी सोरेन ने संबंधित विद्युत पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खराब स्मार्ट मीटरों का तत्काल सर्वे कराने, उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने और खराब मीटरों को बिना किसी शुल्क के बदलने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण पहले से आर्थिक संकट झेल रहे परिवारों पर मीटर बदलने का अतिरिक्त खर्च डालना उचित नहीं होगा। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली के पोल, तार, कनेक्शन और अन्य उपकरणों की सुरक्षा जांच कराने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था की तत्काल मरम्मत की मांग की।

दुखनी सोरेन ने कहा कि आपदा के बाद प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। अब प्रभावित उपभोक्ताओं की नजर विद्युत विभाग की कार्रवाई पर है कि खराब स्मार्ट मीटरों को कब तक नि:शुल्क बदला जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!