Jamshedpurकोल्हान

रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

जमशेदपुर। रेलवे कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति परिसर स्थित सहकारिता भवन में सावन महोत्सव 2026 का आयोजन उत्साह, उमंग और महिला एकजुटता के साथ किया गया। रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भक्ति संगीत, रैंप वॉक, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

सावन की हरियाली और उल्लास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट की गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल होकर आयोजन की खूबसूरती बढ़ाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगीत, हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

आयोजन की तैयारियों, सजावट, व्यवस्था, नाश्ता और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाली महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रेलवे सोसायटी की महिलाओं को आपस में जोड़ने, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने और महिला एकजुटता को मजबूत करने का सुंदर माध्यम है। महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी के सहयोग और सहभागिता से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और अधिक भव्यता के साथ किया जाता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!