Jamshedpurक्राइम

विश्व मलेरिया दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को बताए मलेरिया से बचाव के उपाय

जादूगोड़ा: विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सूरदा क्रॉसिंग, मुसाबनी स्थित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने छात्राओं को मलेरिया से बचाव और सावधानियों की जानकारी दी।

डॉ. मार्डी ने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने आसपास मौजूद गड्ढों को मिट्टी से भरने, रात में शरीर को ढककर सोने और नियमित रूप से मच्छरदानी का इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थल को खत्म करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम से पूर्व डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने क्षेत्र के 22 उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को मलेरिया की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अस्पताल के एमपीडब्ल्यू दीपक मंडल, बाबूलाल किस्कू, सूरज पूर्ति, सुशांत कुमार पाल समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं और क्षेत्र के लोगों को मलेरिया के प्रति सतर्क रहने तथा बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!