Jamshedpurकोल्हान

पूर्वी सिंहभूम अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार, बिमल बाकरेवाल महासचिव और सीए राजेश अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष

जमशेदपुर, 19 अगस्त। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने बिमल बाकरेवाल को जिला महासचिव तथा सीए राजेश अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

संगठन में सदस्यता विस्तार अभियान को गति देने के उद्देश्य से नवनीत चौधरी को जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक अग्रबंधुओं को सम्मेलन से जोड़ने और सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

जिला अध्यक्ष मंटू अग्रवाल ने बताया कि कार्यसमिति के शेष पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की युवा इकाई का भी शीघ्र गठन किया जाएगा, ताकि समाज की युवा पीढ़ी को सम्मेलन की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ा जा सके और उन्हें नेतृत्व का अवसर मिले।

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में संरक्षक सदस्यता विस्तार अभियान को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। समाज के लोगों को संरक्षक सदस्य के रूप में सम्मेलन से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!