
जगन्नाथपुर:प्रकाश गुप्ता:प्रखंड के ग्राम विकास समिति जिन्तुगाढ़ा की ओर से रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन मुकाबला जस्ट डु इट और शिव शंकर एफसी के बीच खेला गया।

मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की अनुपस्थिति में उनके पुत्र मनोज सिंकु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन मुकाबले में जस्ट डु इट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिव शंकर एफसी को दो गोल से पराजित कर जीत दर्ज की। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय खेलप्रेमी पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।
मौके पर मुंडा सोमनाथ सिंकु, जगदीश सिंकू, सुशील महापात्र, मुंडा विकास महापात्र, प्रकाश गोप, कृष्ण सिंकु सहित अन्य लोग मौजूद थे।




