कोल्हानझारखंड

Jadugoda : स्वतंत्रता दिवस पर बहड़ागोड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी के नेतृत्व में 500 से अधिक युवाओं ने किया बाइक रैली में सहभागिता

  • हर घर तिरंगा अभियान से युवाओं को जोड़ने का उद्देश्य : ऋषि षाड़ंगी

जादूगोड़ा : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहड़ागोड़ा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा कृष्णा पाल एवं आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में 500 से अधिक युवाओं और कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिलों के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा संतोष होटल से शुरू होकर बहड़ागोड़ा बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सुभाष पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इसे भी पढ़ें : Chandil : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नारायण प्राइवेट आईटीआई में ध्वजारोहण

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा बहड़ागोड़ा

तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और अन्य देशभक्ति नारों से पूरा बहड़ागोड़ा क्षेत्र गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का स्वागत करते हुए इसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई। इस अवसर पर भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आवश्यक हैं। कार्यक्रम ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!