कोल्हानचाईबासा

स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल का रोमांच, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल सत्यम बिल्डर की ओर से एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में कुल 14 टीमों के हिस्सा लेने की जानकारी दी गई है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है। कुलचंद्र कुजूर को संयोजक, नारायण देवगम को अध्यक्ष, लालू कुजूर को उपाध्यक्ष, अर्जुन बानरा को सचिव, एहसान उलहक को सह सचिव, अनिल लकड़ा को कोषाध्यक्ष तथा मानकी कुदादा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, संचालन समिति की कार्यकारिणी में सुबोध खंडाइत, लव आलड़ा, पंकज खलखो, समीर सुंडी, अनुपमा सिंकू, रोहित गोप, रंजीत संवैया और रोहित लकड़ा को शामिल किया गया है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

समिति ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस खेल आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजन समिति ने स्थानीय लोगों, युवाओं और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। समिति ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति भावना के साथ खेल और सामाजिक सहभागिता को जोड़ते हुए इस आयोजन को सफल बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!