Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने बांधा समां

चाईबासाप्रकाश गुप्ता:80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय स्थित वीर शहीद पोटो हो सभागार में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता और भारत की सांस्कृतिक विविधता पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल डिवीजन के महाप्रबंधक तरुण हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश सहित रेलवे एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एकलव्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका विद्यालय, मूकबधिर विद्यालय, सेंट जेवियर बालिका उच्च विद्यालय, राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय चिटिमिटि और सूरजमल जैन डीएवी स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि तरुण हुरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनके व्यवहार और दैनिक जीवन में भी दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और समाज के प्रति संवेदनशीलता को भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने विद्यार्थियों से अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने और अनुशासन व जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभागार को देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के माहौल से भर दिया। विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया गया। समापन के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!