Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

परख ओलंपियाड-2026 के प्रथम चरण की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन संपन्न, 533 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता: पश्चिमी सिंहभूम जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान के तहत आयोजित परख ओलंपियाड-2026 के प्रथम चरण की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार को समाहरणालय सभागार में किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित मूल्यांकन कार्य में जिले के विशेषज्ञ शिक्षकों ने विषयवार उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। प्रथम चरण की परीक्षा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित कुल 533 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विद्यार्थियों की 100 अंकों की विषयवार सब्जेक्टिव परीक्षा आयोजित की गई थी।

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ, विश्लेषणात्मक क्षमता, अवधारणात्मक स्पष्टता और शैक्षणिक दक्षता का आकलन करना था। मूल्यांकन के दौरान विशेषज्ञ शिक्षकों ने निर्धारित मानकों के आधार पर उत्तरपुस्तिकाओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जांच की।

विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नों के दिए गए उत्तर, विषय की समझ तथा प्रश्नों के समाधान के आधार पर उनके प्रदर्शन का आकलन किया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान संबंधित पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ शिक्षक मौजूद रहे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कराया गया।

प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान के माध्यम से जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानने, उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने और बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परख ओलंपियाड इसी पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से प्रतिभावान विद्यार्थियों को चिन्हित कर उनकी क्षमताओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!