Jamshedpurकोल्हान

बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था को लेकर उठी आवाज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

जमशेदपुर।प्रकाश गुप्ता: बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से नियमित साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को मांग पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में तत्काल सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विधायक को बताया कि बागबेड़ा और कीताडीह क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुस्को द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई और कचरा उठाव का कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण कई स्थानों पर गंदगी जमा हो गई है। बरसात के मौसम में जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। साथ ही संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में नियमित सफाई, कचरा उठाव और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। लंबे समय तक सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तत्काल जुस्को के महाप्रबंधक आर.के. सिंह से दूरभाष पर बातचीत की। विधायक ने बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र में दोबारा नियमित रूप से साफ-सफाई और कचरा उठाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

विधायक ने सफाई व्यवस्था की निगरानी और संबंधित विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए नरेश लाल एवं विष्णु क्रेकटा को जिम्मेदारी भी सौंपी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही बागबेड़ा-कीताडीह में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रहने से गंदगी, मच्छरों और संक्रमण से जुड़ी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। लोगों ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लगातार बनाए रखने की मांग की है।

इस मौके पर नरेश लाल, विष्णु क्रेकटा, संजय महतो, पप्पू उपाध्याय, अजय पासवान, नीता सरकार एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!