
चाईबासा। प्रकाश गुप्ता: झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए पिल्लई हॉल दर्शकों और योग प्रेमियों से खचाखच भरा रहा।

आयोजक जिला योग संगठन के सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के शिशु और किशोर वर्ग में भी बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों में योगासन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना की।
राज्य योग संगठन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि चाईबासा के लोगों ने योग के प्रति अपनी रुचि और समर्थन प्रदर्शित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन में रूंगटा स्टील के सहयोग की सराहना की। विभिन्न जिलों से पहुंचे निर्णायक मंडली के सदस्यों ने प्रतियोगिता के परिणाम को पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के समापन के बाद संध्या में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरीवाल और नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि आज के समय में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। प्रत्येक व्यक्ति को योगासन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए योग को स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
जिला योग संगठन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों, प्रतिभागियों, निर्णायकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने भविष्य में चाईबासा में राष्ट्रीय स्तर की योग चैंपियनशिप आयोजित करने की इच्छा भी व्यक्त की।
प्रतियोगिता का आयोजन रूंगटा स्टील के सहयोग से किया गया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
बालक 25 से 30 वर्ष: प्रथम अनिकेत राम रॉयल योग, द्वितीय विक्रम चौधरी देवघर, तृतीय हिमांशु शुक्ला पूर्वी सिंहभूम।
महिला 35 से 45 वर्ष: प्रथम प्रीति सिंह धनबाद, द्वितीय खुशबू कुमारी रांची, तृतीय मीना कुमारी जामताड़ा।
बालिका 10 से 12 वर्ष: प्रथम नेहा कुमारी, द्वितीय जया पांडे पूर्वी सिंहभूम, तृतीय अनबिया रफीक।
बालक 16 से 18 वर्ष: प्रथम साहब कुमार पूर्वी सिंहभूम, द्वितीय देश कुमार गुप्ता रांची, तृतीय दुर्गा शर्मा पूर्वी सिंहभूम।
बालिका 8 से 10 वर्ष: प्रथम आशिकी दास कर्मकार इंस्टीट्यूट ऑफ योग, द्वितीय शानवी साहू रांची।
महिला 45 वर्ष: प्रथम रेणु कुमारी हजारीबाग, द्वितीय कविता साहू पश्चिमी सिंहभूम, तृतीय स्वीटी दत्ता पश्चिमी सिंहभूम।
पुरुष 35 से 45 वर्ष: प्रथम रवि रंजन गुप्ता रांची, द्वितीय रविंद्र कुमार सुमन जामताड़ा, तृतीय सोम कुमार नायक पश्चिमी सिंहभूम।
बालक 12 से 14 वर्ष: प्रथम अभिमन्यु पांडे रांची, द्वितीय सप्तर्षि मुखर्जी रांची, तृतीय उत्तम तिवारी पश्चिमी सिंहभूम।
बालिका 16 से 18 वर्ष: प्रथम अनन्या सिंह कर्मकार इंस्टीट्यूट, द्वितीय दीक्षा सोनकर पश्चिमी सिंहभूम, तृतीय अंदेशा कुमारी आरडीवाईए।
पुरुष 45 वर्ष: प्रथम अनिल कुमार मिश्रा हजारीबाग, द्वितीय जसवीर सिंह पश्चिमी सिंहभूम, तृतीय बिंदेश्वर शाह पश्चिमी सिंहभूम।
पुरुष 30 से 35 वर्ष: प्रथम गौतम कुमार देवघर, द्वितीय शत्रुंजय कुमार हजारीबाग, तृतीय राजकुमार महतो रांची।
बालक 14 से 16 वर्ष: प्रथम रोहन प्रसाद पूर्वी सिंहभूम, द्वितीय ओम कुमार रॉयल योग, तृतीय उत्सव आनंद देवघर जिला योग।
महिला 25 से 30 वर्ष: प्रथम निशा कुमारी रांची जिला योग, द्वितीय रिंकी में तो रॉयल योग, तृतीय अंजलि नाग रॉयल योग।
महिला 21 से 25 वर्ष: प्रथम पम्मी कुमारी रांची जिला, द्वितीय कुमारी देवघर जिला योग, तृतीय सलोनी रानी रांची जिला योग।
बालक 18 से 21 वर्ष: प्रथम अभिषेक श्रीवास्तव रॉयल योग, द्वितीय मनमीत सिंह रांची, तृतीय सोमनाथ दत्ता जामताड़ा।
बालक 10 से 12 वर्ष: प्रथम आयुष कुमार रांची, द्वितीय दीपदंशु महत्व पूर्वी सिंहभूम, तृतीय हरित दास पश्चिमी सिंहभूम। सूची में अमर कुमार पांडे रांची और स्वास्तिक आनंद रांची के नाम भी दर्ज हैं।
बालिका 12 से 14 वर्ष: प्रथम अंशिका कुमारी पश्चिमी सिंहभूम, द्वितीय आदित्री सिंह रांची, तृतीय श्रेया सोनी रांची।




