Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

8 अगस्त को झामुमो जिला समिति की बैठक, शिबू सोरेन की पुण्यतिथि कार्यक्रम की होगी समीक्षा

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे चाईबासा परिषदन हॉल में आयोजित होगी। इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी।

उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, जिला स्तरीय वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, सभी प्रखंड और नगर समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल होंगे।

बैठक में 4 अगस्त को आयोजित दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम की सफलता, जनभागीदारी और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

इसके अलावा झारखंड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के आयोजन की रूपरेखा भी तय की जाएगी। जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यक्रमों को प्रभावी और व्यापक बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा।

जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने सभी पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!