Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खेल प्रेमी समिति करेगी वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान, आशीष बिरूवा बने नए अध्यक्ष

चाईबासा: खेल प्रेमी समिति की बैठक रविवार को रवीन्द्र भवन स्थित रवीन्द्र पार्क में अध्यक्ष डी.के. बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रवीन्द्र भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष डी.के. बनर्जी और उपाध्यक्ष दिवाकर गोप ने पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अपने-अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। दोनों ने कहा कि वे भविष्य में भी समिति से जुड़े रहेंगे और सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देते रहेंगे।

इसके बाद सर्वसम्मति से आशीष बिरूवा को खेल प्रेमी समिति का नया अध्यक्ष तथा मतलूब आलम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए 12 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें आशीष बिरूवा, मतलूब आलम, काबू दत्ता, रमेश दास, शीतल बागे, सूर्यकांत बोस, सुशील महापात्रा, सुरसेन तोपनो, मोअज्जम, सुनील कुमार, असलम परवेज और जनक किशोर गोप को शामिल किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पी.के. फौजदार सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!