पोटका के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा तैयारी में विधायक संजीव सरदार का सहयोग, जर्सी, गद्दा और तिरपाल कराए उपलब्ध

पोटका। पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी में सुविधा देने के लिए विधायक संजीव सरदार ने निजी स्तर से सहयोग करते हुए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई है। पोटका प्रखंड के चाकड़ी स्थित डी दांडी मैदान में सैकड़ों युवक-युवतियां होमगार्ड, कक्षपाल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास करते हैं।

अभ्यर्थियों ने जनता दरबार में विधायक से मुलाकात कर अभ्यास के दौरान हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। युवाओं ने बताया कि मैदान में ऊंची कूद (हाई जंप) सहित अन्य अभ्यास के लिए जरूरी संसाधनों की कमी के कारण तैयारी प्रभावित हो रही थी।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजीव सरदार ने तत्काल अपने निजी स्तर से जर्सी, तिरपाल और गद्दे उपलब्ध कराए। इससे युवाओं को अभ्यास के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। सहयोग मिलने पर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।




