Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

अधिवक्ता एवं पत्रकार कुलविंदर सिंह का मनी पर्स गुम, सीतारामडेरा थाना में दी गई सूचना

जमशेदपुर: अधिवक्ता एवं पत्रकार कुलविंदर सिंह का काले रंग का मनी पर्स (बटुआ) सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा काली मंदिर के समीप स्थित अजय के सिंह पान दुकान में छूट गया। वे वहां दूध लेने के लिए रुके थे। घर पहुंचने पर उन्हें पर्स गायब होने का पता चला, जिसके बाद वे तत्काल दुकान पहुंचे और दुकान संचालक अजय तथा कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि सभी ने पर्स के संबंध में अनभिज्ञता जताई। साथ ही बताया गया कि दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था।

गुम हुए पर्स में ₹1,540 नगद, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, प्लेजर (JH AJ 05/3699) का आरसी कार्ड, झारखंड राज्य बार काउंसिल का पहचान पत्र, जमशेदपुर बार एसोसिएशन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का पहचान पत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

इस संबंध में सीतारामडेरा थाना को सूचना दे दी गई है। यदि किसी व्यक्ति को यह मनी पर्स मिले या इससे संबंधित कोई जानकारी हो, तो कृपया निकटतम पुलिस थाना अथवा सीतारामडेरा थाना से संपर्क कर संबंधित व्यक्ति तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!