Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म

मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा ने पुलिस लाइन परिसर में किया फलदार पौधों का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाईबासा: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सृजन शाखा, चाईबासा द्वारा हरित क्षेत्र गठन अभियान के तहत पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करना था।

इस अभियान में पुलिस लाइन के हेड मेजर मानसू गोप एवं सार्जेंट प्रतीक कुमार ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद, केला, लीची, अनार, संतरा, चीकू, नारियल, पपीता और नींबू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए गए।

समिति की पदाधिकारियों ने बताया कि इन पौधों से भविष्य में लोगों को स्वच्छ वातावरण, हरियाली, छाया और पौष्टिक फल प्राप्त होंगे। लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी पुलिस लाइन प्रशासन ने अपने जिम्मे ली है।

इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की गई। समिति ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में सृजन शाखा की अध्यक्ष रुचि चौबे, कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा नरेड़ी, प्रेस प्रभारी स्वाति पड़िया, सुजाता नरेड़ी, प्रीति अग्रवाल, निशु अग्रवाल सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!