Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

Dumariya : सड़क नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस, चार किलोमीटर कंधों पर मरीज ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण

108 एंबुलेंस ने नहीं उठाया फोन, जादूगोड़ा के चीतामाटी टोला में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव ने खोली व्यवस्था की पोल।

डुमरिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के बड़ाकाँजिया पंचायत अंतर्गत जादुगोड़ा गाँव के चीटामाटी टोला में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई। सड़क नहीं होने और 108 एंबुलेंस सेवा से समय पर मदद नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को एक बीमार व्यक्ति ग्राम प्रधान जंगल हेम्ब्रम को खटिया पर लिटाकर करीब चार किलोमीटर तक दुर्गम पहाड़ी रास्ते से कानीकोचा गाँव तक उतारा। और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया अस्पताल पहुंचाना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार, मरीज की हालत बिगड़ने पर कई बार 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरी में गांव के लोगों ने खटिया को अस्थायी एंबुलेंस बनाया और कठिन पहाड़ी रास्तों से मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

चीटामाटी टोला आज भी सड़क, एंबुलेंस और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है। बरसात के दिनों में हालात और गंभीर हो जाते हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चीटामाटी टोला को जल्द मुख्य सड़क से जोड़ा जाए, 108 एंबुलेंस सेवा की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

इसे भी पढ़ें : वार्ड 21 में ट्रांसफार्मर की सुरक्षा पर उठे सवाल, कचरा पेटी की व्यवस्था की मांग तेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!