Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

श्रावणी मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: इतवारी–मधुपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, 1 अगस्त से 29 अगस्त तक 5 फेरे

चक्रधरपुर: श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने इतवारी और मधुपुर के बीच साप्ताहिक श्रावणी स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल पांच फेरे लगाएगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08895 इतवारी–मधुपुर श्रावणी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी और धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर–इतवारी श्रावणी स्पेशल प्रत्येक रविवार को सुबह 9:00 बजे मधुपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 4 एसी, 10 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन का कहना है कि श्रावण माह में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के यात्रियों को मधुपुर तक सीधी एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते टिकट आरक्षित कराने और यात्रा के दौरान रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!