
- शुभचिंतकों के स्नेह और समर्थन से अभिभूत दिखे समाजसेवी
जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो ने अपना 64वां जन्मदिन सोनारी स्थित निर्मल भवन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक, मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। समारोह में शामिल लोगों ने उनके सामाजिक योगदान और जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा थाना परिसर में 19 जुलाई से शुरू होगा तीन दिवसीय शिव मंदिर पुनः प्रतिष्ठा महोत्सव
जन्मोत्सव में शामिल लोगों के प्रति आस्तिक महतो ने जताया आभार
जन्मदिन समारोह के तहत दिन में चित्रगुप्त भवन, सोनारी प्रथम तल्ला में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व रुपेश शर्मा एवं अजय रजक ने किया। शाम को निर्मल भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर आस्तिक महतो ने जन्मदिन समारोह में पहुंचकर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास ही उन्हें समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




