Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

गोईलकेरा के तीन गांवों का दौरा कर गीता कोड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने शनिवार को गोईलकेरा प्रखंड के किटापी, कुरकुटिया और चीनीबाड़ी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उनके साथ भाजपा गोईलकेरा मंडल अध्यक्ष हरिचरण बाहंदा, रामेश्वर बाहंदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दौरे के दौरान गीता कोड़ा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर भी ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने पात्र मतदाताओं से समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा और यातायात से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर हैं तथा अस्पतालों में चिकित्सकों, दवाओं और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। बरसात के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने मलेरिया और डायरिया की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने, नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने और पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

किसानों ने बताया कि खेती का मौसम होने के बावजूद अब तक बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। साथ ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी समय पर नहीं मिलने की शिकायत की।

गीता कोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं और शुद्ध पेयजल पहुंचाना आवश्यक है तथा किसानों को समय पर बीज और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए भाजपा लगातार प्रयास करती रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!