Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : बिना ग्रामसभा अनुमति भवन निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

किताडीह क्षेत्र में अव्यवस्थित निर्माण और जल निकासी व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के किताडीह स्थित ओसिस अपार्टमेंट चर्च के समीप ग्राम पंचायत क्षेत्र में बिना ग्रामसभा की अनुमति के किए जा रहे भवन निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्डरों द्वारा तेजी से बहुमंजिला भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि ग्रामसभा की स्वीकृति और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान नक्शा विचलन किया जा रहा है तथा शौचालयों के अपशिष्ट जल निकासी और कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है और पर्यावरण तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में क्षेत्रवासियों और पशुओं को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को कानूनों की दी गई जानकारी, नशा व बाल विवाह के खिलाफ दिलाया संकल्प

प्रशासन ने कार्रवाई का दिया भरोसा, आंदोलन की चेतावनी

मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बिना ग्रामसभा की अनुमति किसी भी भवन का नक्शा स्वीकृत नहीं किया जाना चाहिए, ताकि अनियोजित और स्वार्थपूर्ण निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। इस संबंध में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर मामले की जांच की जाएगी तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र संज्ञान नहीं लेता है तो वे आंदोलन के तहत हुड़का जाम करने को बाध्य होंगे। इस दौरान ललन यादव, नरेश जरीका, राजू बेसरा, जितेंद्र यादव, हेमंत सोरेन और शिव कुमार राय सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!