Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानखेल

Gua : गुवा में फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी ने किया खेल सामग्री का वितरण

गुवा : गुवा में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की मांग पर समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता सलीम कुरैशी ने दो फुटबॉल उपलब्ध कराए। खिलाड़ियों ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। इस अवसर पर सलीम कुरैशी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी खेल से जुड़ी किसी भी समस्या या आवश्यकता होने पर खिलाड़ी गुवा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में उनका हमेशा सकारात्मक योगदान रहा है। उन्हीं के प्रेरणास्वरूप खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक छोटा-सा प्रयास किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में झारखंड मजदूर यूनियन की बैठक, LMV ड्राइवरों की समस्याओं पर आंदोलन की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!