Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gamharia : गम्हरिया में कांग्रेस का बूथ दौरा, SIR अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान

राहुल बाल ने बीएलए और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

  • बूथ भ्रमण के बाद कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता
  • बीएलओ को बेहतर सुविधाएं देने की मांग, दिल्ली तक उठेगा मुद्दा

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस के प्रभारी राहुल बाल ने गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी के सभी बीएलए इस अभियान में पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। जरूरत पड़ने पर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और अंतिम व्यक्ति तक इस प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाएंगे। राहुल बाल ने बूथों का निरीक्षण करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने का भी संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में सेफ्टी टैंक में फंसे बैल का सफल रेस्क्यू, स्थानीय युवाओं ने बचाई जान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान तेज करने का निर्देश

सभी बूथों का भ्रमण करने के बाद राहुल बाल ने गम्हरिया स्थित अंबेडकर नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि संगठनात्मक स्तर पर गम्हरिया इकाई बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटे बीएलओ की समस्याओं का भी उल्लेख किया। राहुल बाल ने कहा कि सीमित समय में अत्यधिक कार्यभार दिए जाने के कारण बीएलओ मानसिक और शारीरिक दबाव का सामना कर रहे हैं। कई कर्मियों को देर रात तक काम करना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में गंभीर प्रशासनिक चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : मझगांव और कुमारडुंगी में भाजपा मंडलों की बैठक, संगठन विस्तार और मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर जोर

एसआईआर अभियान में बीएलओ पर बढ़ते कार्यभार को लेकर कांग्रेस की चिंता

राहुल बाल ने कहा कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया में हाल के दिनों में किए गए बदलावों से बीएलओ के साथ-साथ आम नागरिकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बीएलओ को बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे सुचारू रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें कलर जैकेट, थर्मस, रेनकोट और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मांग को राष्ट्रीय स्तर तक उठाएगी और दिल्ली में भी इस विषय को प्रमुखता से रखेगी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण मिलना चाहिए। प्रेस वार्ता में जिला महासचिव राजू रजक, जिला मीडिया अध्यक्ष सुमन शर्मा, महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, महिला प्रखंड उपाध्यक्ष रानी शर्मा, बबीता देवी, सविता देवी, माही शर्मा, पूर्वी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!