Seraikela : राजनगर में उत्पाद विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान, अवैध चुलाई भट्ठी ध्वस्त, 800 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

सरायकेला : उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जनबानी ग्राम में अवैध चुलाई भट्ठी को ध्वस्त किया गया तथा मौके से 800 किलोग्राम जावा महुआ एवं 30 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई।
उत्पाद अधीक्षक खितिज विजय मिंज ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन अथवा उत्पाद विभाग को उपलब्ध कराने की अपील की गई है, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
उन्होंने बतायाकि जनबानी गांव में छापेमारी के दौरान अवैध शराब एवं बनाने की सामग्री को विधिसम्मत रूप से जप्त कर लिया गया। इस संबंध में संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : सरायकेला : रथ यात्रा पर पुलिस का सुरक्षा कवच, एसपी ने खुद संभाली कमान, रूट निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश…




