Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : सारंडा सुवन छात्रावास के समीप सड़क हादसे में सेल कर्मी गंभीर, राउरकेला रेफर

रात में हुई दुर्घटना के बाद किरीबुरू सेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार, हालत नाजुक

गुवा : सेल, मेघाहातुबुरु के कर्मचारी सचिन मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे सारंडा सुवन छात्रावास के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सहयोगियों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस के जरिए सेल अस्पताल, किरीबुरू पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और आवश्यक जांच की। प्रारंभिक जांच में उनकी स्थिति चिंताजनक पाए जाने पर डॉक्टरों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें तत्काल आईजीएच, राउरकेला रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Potka : गणना प्रपत्र में गोड़ग्राम की जगह बलियागोड़ा दर्ज, ग्रामीणों ने त्रुटि सुधार की उठाई मांग

लाइफ सपोर्ट पर चल रहा इलाज, सहकर्मियों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राउरकेला स्थित आईजीएच में सचिन का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। उनकी हालत अभी भी अत्यंत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। हादसे की खबर मिलते ही सेल के सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों में चिंता बढ़ गई है। सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, दुर्घटना के कारणों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!