Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोर्ट-कचहरीकोल्हानशिक्षा जगत

Gua : बड़ाजामदा में 7 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता शिविर

गुवा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत मंगलवार, 7 जुलाई को नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों एवं जनजागरूकता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर कानून से संबंधित अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की अपील की गई। बताया गया कि शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को कानूनी सलाह, सहायता तथा विभिन्न विधिक अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में आदर्श मध्य विद्यालय, बड़ाजामदा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, नोवामुंडी की उप प्रमुख ज्योति दास, पैरा लीगल वॉलंटियर प्रमिला पात्रो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आम नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : दीवार गिरने से दिव्यांग युवती की मौत, दातुन करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!