
जादूगोड़ा : डीडी बार में हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का आहुत जमशेदपुर बंद महज राजनैतिक लाभ के लिए है. उक्त बातें झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने कही। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपराधियों के खिलाफ एक्शन मोड में है व पुलिस की लापरवाही पर जिले के एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है। ऐसे में भाजपा काी बंदी महज एक नाटक है। इस तरह जनता को परेशान करने की कोशिश का झामुमो विरोध करती है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की हेमन्त सरकार किसी भी कीमत पर अपराधियों की बकसने के मूड में नहीं है।




