Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Chaibasa : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मश्री सम्मान मिलने पर झामुमो में खुशी, बुधराम लागुरी ने दी बधाई

झारखंड आंदोलन और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मिला राष्ट्रीय सम्मान : बुधराम लागुरी

चाईबासा : झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखंड राज्य के निर्माता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक Shibu Soren को पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा पर झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल शिबू सोरेन का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की जनता, आदिवासी-मूलवासी समाज और राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले लाखों लोगों के योगदान का सम्मान है। बुधराम लागुरी ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी अधिकारों तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में चले लंबे जनआंदोलन के परिणामस्वरूप अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हो सका।

इसे भी पढ़ें : Kiriburu : मोहर्रम को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील

संघर्ष और जनसेवा की राष्ट्रीय स्तर पर हुई पहचान

बुधराम लागुरी ने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष, दूरदर्शिता और जनसेवा की भावना उन्हें देश के प्रमुख जननेताओं में विशिष्ट स्थान दिलाती है। पद्मश्री सम्मान उनके दशकों लंबे सामाजिक और राजनीतिक योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति और पहचान है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। बुधराम लागुरी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में झारखंड आंदोलन के अन्य सेनानियों और राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को भी उचित सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मान की घोषणा से पूरे झारखंड में खुशी और गौरव का माहौल है तथा झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!