Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

खूंटपानी के पुरुनियाँ फुटबॉल मैदान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियाँ फुटबॉल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन महतो, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, आयुष विभाग के चिकित्सक, प्रखंड कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई। प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक संतुलन बेहतर होता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों ने भी योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!