Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

तार कंपनी से सेवानिवृत्त अमरजीत सिंह और अमरदीप सिंह बटल गुरुद्वारा में सम्मानित

जमशेदपुर: तार कंपनी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अमरजीत सिंह एवं अमरदीप सिंह बटल को इंदिरा नगर स्थित तार कंपनी गुरुद्वारा में सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से दोनों को गुरु महाराज के आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह ने किया। वहीं धर्म प्रचार अकाली दल कमेटी के प्रधान ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा ने दोनों परिवारों की खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए गुरु महाराज के समक्ष अरदास की।

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु महाराज की कृपा से वर्षों तक कंपनी में सेवाएं देने के बाद सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने दोनों परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा स्थापना काल से ही यह परंपरा रही है कि सेवानिवृत्त होने वाले सिख कर्मचारियों को गुरु घर में सम्मानित कर आशीर्वाद दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा का निर्वहन लगातार किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा के महासचिव हरदीप सिंह ने नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा एवं उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, नौजवान सभा के प्रधान सतविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा की पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!