Ranchi : आरएसएस कार्यालय पर हमले की भाजपा नेता डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने की कड़ी निंदा
दोषियों पर त्वरित कार्रवाई कर कठोर सजा दिलाने की उठाई मांग

रांची : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण एवं अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय संस्था पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Gua : ओलिंपियाड में चमके डीएवी गुवा के विद्यार्थी, गोल्ड-सिल्वर पदक जीत बढ़ाया विद्यालय का मान
राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि राजधानी में इस प्रकार की घटना कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। उन्होंने कहा कि यदि राजधानी में ही संस्थाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता स्वाभाविक है। उन्होंने इस घटना को सरकार की विफलता का परिचायक बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।




