कोल्हान

*युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, दिसंबर में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर*

चाईबासा: कांग्रेस भवन चाईबासा में मंगलवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 नवंबर को रांची में होने वाले संविधान बचाओ मार्च और वोट बचाव-देश बचाव कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले से दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने बताया कि दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया में निर्वाचित पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला मुख्यालय में होगा, जिसमें सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्रवण राव, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव तथा कांग्रेस पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं को भारत के संविधान, कांग्रेस पार्टी के इतिहास, संगठन की कार्यप्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य पदाधिकारियों को संगठनात्मक कामकाज और जिम्मेदारियों के प्रति बेहतर तरीके से तैयार करना है।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सन्नी संदीप देवगम, जिला महासचिव राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, जिला महासचिव इम्तियाज, एससी मोर्चा कोल्हान प्रभारी सूरज मुखी, जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष सुशील हेससा, चक्रधरपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रतीक कुमार, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, अजय जोंको, चन्द्रशेखर गागराई, संतोष सिन्हा और साजन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!