कोल्हान

*गुरुनानक जयंती पर सदर अस्पताल में 12 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन*

चाईबासा: गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र चिकित्सालय में 12 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। सभी मरीजों का ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सेलिन सोसन टोपनो ने किया।

इस मौके पर अस्पताल के नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ऑपरेशन के दौरान मरीजों की देखभाल और उपचार से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

कार्यक्रम में नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका निर्मला हाईबुरु, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर, स्वास्थ्य कर्मी संजना देवी और मुकेश कारवा के अलावा प्रशिक्षु एएनएम भी उपस्थित थीं।

सदर अस्पताल में आयोजित इस शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों को चिकित्सकीय सलाह और आवश्यक देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!