कोल्हान

सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल छात्र का कक्षा 9 में नामांकन, मंजीत कोड़ा ने निभाई जिम्मेदारी

जगन्नाथपुर/गुवा। शिक्षा से वंचित होने की कगार पर पहुंचे एक छात्र को विद्यालय से जोड़ने की दिशा में जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय बाल अधिकार सुरक्षा मंच के अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने सराहनीय पहल की है। उनकी पहल और सहयोग से सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले छात्र चरणजीत लागुरी, पिता सोमनाथ लागुरी, निवासी सानन्दा टोला, बुकासाई का रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में कक्षा 9 में नामांकन कराया गया।

जानकारी के अनुसार, छात्र चरणजीत लागुरी ने कक्षा 8 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए कक्षा 9 में नामांकन आवश्यक था। इसी क्रम में मंजीत कोड़ा ने छात्र के नामांकन की प्रक्रिया में सहयोग किया और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि आर्थिक या अन्य किसी कारण से उसकी पढ़ाई बाधित न हो।

इस अवसर पर मंजीत कोड़ा ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बीच में नहीं छूटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग किया जाए।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दें। साथ ही बच्चों की पढ़ाई में आने वाली किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करते हुए समय पर उसका समाधान कराने का प्रयास करें।

मंजीत कोड़ा की इस पहल को शिक्षा और बाल अधिकारों की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। छात्र के कक्षा 9 में नामांकन से उसकी आगे की शिक्षा जारी रखने का रास्ता साफ हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!